रिषिकेष, मार्च 22 -- भाजपा के रानीपोखरी मंडल में शनिवार को आयोजित परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल को सम्मानित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुचिता रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाना होगा और समर्पण भाव से पार्टी को आगे बढ़ने का काम करना है। उन्होंने आगामी होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मंडल अध्यक्ष सुचिता रावत ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी पार्टी में बहुत महत्व है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.