बेगुसराय, मार्च 9 -- मटिहानी, एक संवाददाता। एजेंडा विहीन महागठबंधन को अगर इस जिले में शून्य पर आउट करना है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। ये बातें मटिहानी गांव में लोजपा नेत्री सह जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा की महिलाओं को जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में 33 फीसदी आरक्षण प्राप्त हुआ है। पंचायत निकाय चुनाव में 50 फीसदी तक आरक्षण दिया गया है। अगर मटिहानी विधानसभा की सीट महिला शक्ति को दी जाती है तो पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं में भी एक उत्साह की लहर दौड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बेगूसराय के सातों सीट पर एनडीए गठबंधन का कब्जा हो। भाजपा जिला अध्यक्ष राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.