मैनपुरी, मार्च 29 -- कठेरिया समाज का होली मिलन समारोह नगर के आगरा रोड स्थित बाबा मालिक दास आश्रम पर हुआ। जिसमें समाज के लोगों एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समाज को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया और समाज को शिक्षित बनने पर जोर दिया। कठेरिया समाज के होली मिलन समारोह में लोकगीत आकर्षण का केंद्र रहे। गांव क्षेत्र से आए समाज के लोगों ने फाग गाए। समारोह में मुख्य अतिथि किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की एकजुटता और शिक्षा से होती है। कठेरिया समाज के लोग शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, ताकि समाज तेजी के साथ जागरूक हो सके। उन्होंने लोगों को एकजुटता का संकल्प भी दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.