पूर्णिया, दिसम्बर 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।एकंबा में आयोजित त्रिकुंज महायज्ञ का आज तीसरा दिन रहा और पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। कीर्तन मंडलियों के मधुर कीर्तन और पंडितों के मंत्रोच्चार से वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय बन गया है। यज्ञ स्थल पर कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, जिससे आयोजन सुचारू रूप में आगे बढ़ रहा है। करीब 15 एकड़ में फैले इस विशाल परिसर को तीन कुंजों में विभाजित किया गया है। पहला श्री कुंज, दूसरा विशाखा कुंज और तीसरा ललित कुंज नाम से जाना जा रहा है। इन तीनों कुंजों में लगातार धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन और प्रवचन चल रहे हैं। विभिन्न कीर्तन मंडलियों के हरे राम के गूंजते स्वर से पूरा क्षेत्र राम भक्ति में रंग गया है। पूर्व मुखिया श्यामानंद साह ने बताया कि एकंबा में 25 वर्ष बाद त्रिकुंज म...