बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पसंघी गांव निवासी जीविका समूह की कोषाध्यक्ष सविता कुमारी से ठगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर ठग लिये। उन्होंने बताया कि एकंगरसराय बाजार के बिहार रोड के पास दो महिला मिली। उन्होंने कहा कि घर से जेवर लेकर भाग गयी है। घर जाएंगे तो पति मारेगा। राजगीर की ट्रेन पकड़वा दीजिए। बातों के जाल में फंसाकर महिलाओं ने अपना जेवर जीविका कर्मी को दे दिया और उनसे कनबाली व मंगलसूत्र ले लिया। महिलाओं के जाने के बाद पता चला कि उनका जेवर नकली है। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.