देवघर, जनवरी 14 -- देवघर। एएस कॉलेज देवघर के विज्ञान संकाय परिसर में इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य सत्र 2024-26 के छात्रों को अंतिम रूप से विदाई दी गई। मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मौके पर मुख्य अतिथि सह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार सफलता की कामना करते हुए कहा कि कभी भी कोई रास्ता बंद नहीं होता है, उसे खोलना तय करना विद्यार्थियों की प्रतिभा मेहनत और लगन पर निर्भर करता है। डॉ. जानकी नंदन सिंह ने कहा कि हम सरकार की नीतियों के सामने कुछ नहीं कर सकते, इंटरमीडिएट को अंगीभूत महाविद्यालय से अलग कर दिया गया हम बेबस हैं। डॉ.अभय कुमार सिंह व अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ.अरविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.