हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार। दो पुलिस उपाधीक्षकों विवेक कुमार और नरेंद्र पंत को पदोन्नति कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। शनिवार को एसएसपी कैंप कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें अलंकृत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत वरिष्ठता के आधार पर जनपद में तैनात दो क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार और क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत को एएसपी पद पर प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से रैंक बैज पहनाने के लिए कैंप कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.