संवाददाता, अगस्त 3 -- सीबीसीआईडी के एएसपी मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ शनिवार रात उनके साले प्रमोद ने महानगर थाने में तहरीर दी है। प्रमोद ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका के चक्कर में एएसपी ने उनकी बहन नितेश की साजिश के तहत हत्या की है। प्रमोद ने तहरीर में लिखा कि जब बुधवार दोपहर 12:30 बजे उनकी नितेश से बात हुई सब कुछ ठीक था, तो वह सवा तीन घंटे बाद आत्महत्या कैसे कर सकती है? इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद ने शनिवार रात तहरीर दी है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद ने बताया कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद नगला करन के रहने वाले हैं। 30 नवंबर 2012 को उन्होंने बहन का विवाह मुकेश प्रताप सिंह के साथ किया था। मुकेश इटावा भीमनग...