हाथरस, जनवरी 21 -- अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित आईजीआरएस कार्यालय, डीसीआरबी कार्यालय आदि विभिन्न शाखाओं, थाना साइबर अपराध एवं थाना मुरसान का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। एएसपी रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आकिंक शाखा, एल0आई0यू0 शाखा, वीआईपी सैल, सीसीटीवी सैल, आई0जी0आर0एस0 शाखा, मॉनिटरिंग सैल, मानवाधिकार सैल, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष किशोर इकाई आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों, रजिस्टरों, कम्प्यूटराइज़्ड कार्यप्रणाली सहित साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्यालयीन व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया । अपर पु...