संभल, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार शाम एसपी कृष्ण कुमार और एएसपी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में भव्य महिला पुलिस स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह ने चौकी चौधरी सराय पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एएसपी अनुकृति शर्मा व जनपद की महिला पुलिसकर्मियों ने रैली में प्रतिभाग किया। मिशन शक्ति फेज-5.0 सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.