काशीपुर, दिसम्बर 29 -- बाजपुर। काशीपुर एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने सोमवार को कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के लिए बनाए गए बैरक की व्यवस्था पर कोतवाल नरेश चौहान की जमकर सराहना कीं। उन्होंने सिपाहियों और दरोगाओं से असलहों का परीक्षण लिया। एएसपी ने कोतवाली के असलहों की भी जानकारी ली। उन्होंने सिपाहियों और दरोगाओं से असलहों का परीक्षण कराया। साथ ही उन्होंने कोतवाली और पुलिस चौकियों में तैनात दरोगाओं से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। यहां सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई जसविंदर सिंह, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई जगदीश तिवारी, एसआई संदीप शर्मा, देवेंद्र मनराल, कैलाश नगरकोटि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...