मऊ, मई 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चलीसवां में बने अग्निशमन केंद्र का बुधवार की शाम एएसपी महेश सिंह अत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर कर्मचारियों के आवास के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया। जल्द ही अग्निशमन कर्मचारियों के ठहराव के लिए आवास का निर्माण करने की बात कही। उन्होंने वहां पर साफ-सफाई एवं आग से संबंधित फायर सर्विस गाड़ी की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद शहीद चौक पर एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ रुट मार्च किया। रुट मार्च के दौरान लोगों को आस्वस्थ किया कि कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। पुलिस सदैव क्षेत्रीय जनता की सेवा में खड़ी है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वारंटी, गैंगस्टर से आरोपियों के विरुद्ध दबिश देकर कार्रवाई करें। इस मौके पर क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.