श्रावस्ती, नवम्बर 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित स्थानीय अभि सूचना इकाई व पुलिस लाइन स्थित फील्ड यूनिट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व में किए गए निरीक्षण में कुछ कमियां चिन्हित की गई थी। जिनके सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने गोपनीय अभिलेख, सूचना संकलन रजिस्टर, पत्रावलियां, संवेदनशील प्रविष्टियां तथा दैनिक सूचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना तथ्यपरक, प्रमाणिक व समयोचित हो। कार्मिकों को संवेदनशील प्रकरणों पर त्वरित सूचना संकलन, आयोजनों की पूर्व सतर्कता रिपोर्ट तथा सुरक्षा संबंधी इनपुट समय पर उपलब्ध कराएं। इसी तरह से फील्ड यूनिट निरीक्षण में उपलब्ध फारेंसिक उपकरणों, सैंपल व्यवस्था, केस वर्क रजिस्टर तथा मौका ए वारदात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.