आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने शनिवार को महराजगंज थाना का औचक निरीक्षण किए। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क तथा थाने में साफ-सफाई आदि का गहनता से अवलोकन किये। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, आगन्तुकों, पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, महिला और कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...