प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के मामले में मारपीट के दर्ज मुकदमें को फर्जी बताकर नाराज ग्रामीण कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की। इसके बाद तहसील में ही एएसपी पश्चिमी की गाड़ी वे आगे खड़े होकर भी प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। यह सब करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। पुलिस ने अपनी तरफ से रोड जाम का एक और मुकदमा ग्रामीणों पर दर्ज कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर (अमावां) निवासी रामरतन पटेल के साथ दर्जनों महिला व पुरुष शनिवार को कोतवाली लालगंज पहुंचकर गेट पर प्रदर्शन किया। गेट पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। ग्रामीणों ने 13 जनवरी को हुई मारपीट में दर्ज मुकदमें को फर्जी बताया। ग्रामी...