गिरडीह, जुलाई 9 -- देवरी। गिरिडीह के एएसपी सुरजीत कुमार की अगुवाई में मंगलवार को देवरी थाना परिसर में उग्रवाद प्रभावित पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिसमें उग्रवाद प्रभावित सुदूरवरती इलाकों में आवागमन करने के लिए सड़क की सुविधा बहाल करने की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान एएसपी ने पत्रकारों को बताया कि गिरिडीह जिला पूर्व से उग्रवाद का जिला रहा है। सरकार के प्रयास एवं नीतियों से इस जिले में लगभग उग्रवाद पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है। गिरिडीह जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को सुदृढ करने को लेकर सड़क निर्माण करवाये जाने की समीक्षा की गई। जिससे क्षेत्र में हो रहे विकास को गति मिल सकें। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला परिषद सदस्य व मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भी निरंतर सहयोग मिलने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.