अररिया, मार्च 17 -- नरपतगंज। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौक पर 12 मार्च की रात गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के दौरान एएसआई राजीव रंजन मल्ल नीचे गिर गये थी। सर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी थी। इस घटना से अभी भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग दहशत में है। इधर शनिवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी पीके मंडल, एसपी अंजनी कुमार फुलकाहा थाना पहुंचकर घटना की बारिकी से जांच की। इस दौरान फुलकाहा थानाध्यक्ष एवं घटना के दिन मौजूद छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की। डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करों पर नकेल कसते हुए इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिए। एसपी अंजनी कुमार ने भी घटना को लेकर कई बिंदुओं पर पुलिस से पूछताछ कर दिशा निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.