बोकारो, जून 14 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी के सप्लाई मजदूरों को सहायक श्रमायुक्त से बहुत उम्मीदें हैं। चंद्रपरा थर्मल के ठेका/सप्लाई मजदूर बहुत सालों से स्थाईकरण व अन्य मागों के लिए आंदोलन कर रहे हैं मगर उनको सुविधाएं नहीं मिली है। यहां पर झारखंड मजदूर संघ से संबद्ध डीवीसी ठीकेदार मजदूर संघ सप्लाई मजदूरों की समस्याओं व मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करता रहा है मगर प्रबंधन इस पर विचार नहीं कर रहा है। सप्लाई मजदूरों की मांगों पर अब 24 जून को केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता होना है जिसमें समाधान निकलने की उम्मीद है। बताया गया है कि वर्ष 1993 में तय किए गए 15 प्रतिशत कोटा तथा डीवीसी द्वारा अबतक निकाली गई वेकेंसी का पूर्ण विवरण मांगा है। यूनियन के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बार उम्मीद है कोई समाधान अवश्य निक...