कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईएमए डॉक्टर्स क्रिकेट लीग 2025 में एएमसी अवेंजर्स ने के-केयर नाइटराइडर्स को चार विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में के-केयर नाइटराइडर्स ने 25 ओवर में 159 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. सौरभ ने 27 रन, जीशान अली व राघव रस्तोगी ने 23-23 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. अंकित मल्होत्रा ने तीन, डॉ. इरफान, विशाल सेतिया ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी एएमसी अवेंजर्स ने 23.1 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से डॉ. मानस शुक्ला ने 27 रन व मुफासा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में चेतन ने दो, रजनीकांत, डॉ. सौरभ, डॉ. मोहित ने एक-एक विकेट लिया। डॉ. अंकित मल्होत्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.