अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू शिक्षक दानिश राव की हत्या में शूटरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। दिल्ली के जामिया व बाटला हाउस इलाके में छिपे होने की आशंका पर पुलिस की टीम दिल्ली भी जा सकती है। दूसरी तरफ शूटर के संपर्क में रहे लोगों व इंस्टाग्राम के सक्रिय सदस्यों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। 24 दिसंबर की रात को अमीरनिशा रोड स्थित खयावान हिलाल (कोठी राधा वीडी) हसन मंजिल निवासी एएमयू शिक्षक दानिश राव की एएमयू परिसर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शिक्षक के मोहल्ले में रहने वाले सलमान को गिरफ्तार करके जेल भेजा। हत्या की साजिश कुख्यात अपराधी रहे मुनीर गैंग के करीबी हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने रची थी। उसके दोनों शूटर भाईयों फहाद व यासिर उर्फ यासर ने गोलियां बरसाईं थीं। अक्टूबर 2018 में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.