अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज (डीटीसी) द्वारा कला संकाय के लॉन में एक दिवसीय यूनानी मेगा सेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. नइमा खातून और पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने किया। प्रो. नइमा खातून ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की वैज्ञानिक विरासत पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार की पहलें किफायती, प्राकृतिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों में विश्वास को भी मजबूत करती हैं। मेगा सेल का उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर डीटीसी द्वारा विकसित रेडी-टू-ड्रिंक यूनानी पेय "शरबत दिल जील" का लोकार्पण किया गया। खजूर, सेब, अंजीर और किशमिश जैसे प्राकृतिक अवयवों से तैयार यह पेय रमजान माह के लिए ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.