अलीगढ़, जनवरी 13 -- यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एएमयू के एसएन हॉल में सोमवार देर शाम एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा आजमगढ़ की रहने वाली है। वह अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, तभी फंदा लगा लिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। आजमगढ़ के टेढ़िया मस्जिद के पास की रहने वाली 20 वर्षीय इंशा फातिमा एएमयू से कंप्यूटर साइंस से डिप्लोमा (अंतिम वर्ष) कर रही थी। वह यहां एसएन हॉल के कमरा नंबर 113B में एक अन्य छात्रा के साथ रहती थी। साथी छात्रा इन दिनों छुट्टी पर अपने गई है। सोमवार देर शाम सवा सात बजे इंशा कमरे में अकेली थी। वह अपने पिता से लैपटॉप पर वीडियो कॉल पर बात कर रही थी,जो सऊदी अरब में रहते हैं। तभी अचानक बात करते हुए उसने दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया। इ...