अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवादाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ महासंघ (एफएएए) ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में अफजल उस्मानी की नियुक्ति की घोषणा की। एएमयू पूर्व छात्र उस्मानी 2025-2026 सत्र के लिए वॉशिंगटन डी.सी. स्थित अलीगढ़ एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए हैं। उनके साथ नेतृत्व टीम में नायला सईद (टोरंटो) सचिव और अली फखरुद्दीन सिद्दीकी (टेक्सास) कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2024 से एफएएए निदेशक मंडल में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। अपने नए पदों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक अनुभव लेकर आए हैं। उस्मानी ने कहा कि फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि एएमयू ने हम सभी को ज्ञान और चरित्र की मजबूत नींव दी है। अब समय है कि हम बदले में कुछ करें। उत्तरी...