अलीगढ़, मई 15 -- फोटो... अलीगढ़। एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) के समन्वय में हुए एक रिक्रूटमेंट प्रोसेस में मैनेजमेंट फैकल्टी के एमबीए प्रथम वर्ष के 6 छात्रों का चयन दुबई, यूएई की कंपनियों आगमिरे कांट्रेक्टिंग एंड मेंटेनेंस एलएलपी और शराफ एक्सचेंज में दो महीने की इंटर्नशिप के लिए हुआ है। चयनित छात्र दुबई में एचआर, फाइनेंस, इंटरनेशनल मार्केटिंग और मार्केटिंग के क्षेत्रों में कार्य करेंगे। चयनित छात्रों में मोहम्मद फायज़, युसरा नजम, दानिश मुश्ताक, हसन मोहम्मद खान, मरियम अहमद और अरमान बेग शामिल हैं। यह जानकारी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एएमयू साद हमीद ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.