अलीगढ़, सितम्बर 30 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाकिर नगर में सोमवार की रात एएमयू के सुरक्षा कर्मी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दंपति के बीच विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तभी से वह तनाव में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जाकिर नगर निवासी उस्मान (25) पुत्र शमशाद एएमयू के प्रॉक्टर ऑफिस में सुरक्षा कर्मी था। परिवार में दो बेटे व पत्नी मुस्कान है। पुलिस के अनुसार दो माह पहले दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी पत्नी दोनों बेटों को लेकर अपने मायके गांव अधौन चली गई। तभी से उस्मान तनाव में चल रहा था। आरोप है कि सोमवार को फिर से फोन पर दोनों के बीच अनबन हो गई। रात को उस्मान खाना खाकर कमरे में सो गया। देर रात कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.