अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। एएमयू के विधि संकाय के पूर्व छात्र और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता सैयद कैफ हसन ने वेनेजुएला में कथित अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर मामला उठाया है। सात जनवरी को उन्होंने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही रोम संविधि के अनुच्छेद 15 के तहत अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी), हेग को भी सूचना भेजी गई है। सैयद कैफ हसन ने स्वयं को एक अंतरराष्ट्रीय वकील और वैश्विक नागरिक समाज के जिम्मेदार सदस्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका ने हवाई हमलों, सैन्य दबाव और आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए वेनेजुएला की संप्रभुता और वहां की जनता की लोकतांत्रिक इच्छा का उल्लंघन किया है। उन्होंने दावा किया कि एक संप्रभु राष्ट्र के वर्तमान राष्ट्रप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.