धनबाद, फरवरी 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। चिटाही धाम रोड के बगल में स्थित मुराईडीह नॉर्थखास बरगद पेड़ के समीप अज्ञात कोयला चोरों द्वारा खोले गए दो अवैध मुहानों को एएमपी कोलियरी प्रबंधन ने रविवार को डोजरिंग कर बंद करा दी। उपरोक्त कार्रवाई सीआईएसएफ और बरोरा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में की गई। बता दें कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा आज से पहले भी कई बार दोनों अवैध मुहाना को डोजरिंग कर बंद किया गया था। लेकिन हर बार अज्ञात अवैध कोयला कारोबारी इस बंद मुहाना को खोलकर कोयला चोरी शुरू कर देते हैं। आज की इस कार्रवाई के दौरान कोलियरी प्रबंधक पाचन पांडे, नोडल ऑफिसर नवल किशोर, सीआईएसएफ कमांडर पीएन यादव, बरोरा थाना के प्रमोद टुडू के अलावा सीआईएसएफ और पुलिस के सशस्त्र जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.