रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- किच्छा। एसओजी की एएनटीएफ ने 51.42 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हल्द्वानी बनफूलपुरा का रहने वाला है। आरोपी बहेड़ी से हेरोइन लेकर हल्द्वानी जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार को एएनटीएफ के उनि. कौशल भाकुनी, का. दिनेश चन्द और विनोद खत्री के साथ दरऊ चौक पर गश्त कर रहे थे। मंडी गेट पर स्थानीय पुलिस के उनि. हेम चन्द तिवारी और का. दीपक कुमार चैंकिग कर रहे थे। एएनटीएफ की टीम भी उनके साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैंकिग करने लगी। इस दौरान उन्हें दरऊ चौक की ओर से एक पैदल युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वह सकपकाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 51.42 ग्राम हेराइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी ने अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.