रुद्रपुर, मार्च 23 -- काशीपुर संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व आईटीआई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। शनिवार की रात अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के आदेश पर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम व आईटीआई थाना पुलिस ने दिल्ली मोड़ के ढाबे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उनको बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसको उन्होंने रोका तो, वह सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन टीम ने उसको भाग कर पकड़ लिया। टीम को उसके कब्जे से 2 किलो चरस बरामद हुई। साथ ही उसकी जेब से Rs.1000 नगद बरामद हुआ। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.