लखनऊ, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वाथ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5272 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पाठ्यक्रम में अंकित विषयगत ज्ञान से इतर पूछे गए सवाल पर पूरा अंक देने का फैसला किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने इस संबंध में सोमवार को सूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि विषयगत ज्ञान से इतर आयोग की अन्य मुख्य परीक्षाओं की भांति उत्तर प्रदेश राज्य व कंप्यूटर विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं। इस संबंध में आयोग द्वारा गठित समिति द्वारा प्रस्तुत की गई आख्या के परीक्षाणोपरांत और विधिक व्यवस्थाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम से भिन्न पूछे गए सवालों का पूर्ण अंक देने का फैसला किया है। आयोग के इस फैसला से एएनएम भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। आयोग ने इसके साथ कनिष्ठ सहायक मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.