अयोध्या, मार्च 10 -- अयोध्या, संवाददाता। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर दर्शन नगर में प्रथम वर्ष में एएनएम की ट्रेनिंग कर रही छात्राओं का शपथ ग्रहण का समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. एपी भार्गव ने किया। इस दौरान एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। प्रशिक्षिका ऋतु सिंह ने सभी प्रथम वर्षीय छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया। अपर निदेशक ने द्वितीय वर्ष की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया। मौके पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर नोडल डा. वी पी त्रिपाठी, डा. संतोष, डीएचई आईओ डीपी सिंह, वार्डन बीपी पांडेय, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षिका दीक्षेश्वरी शुक्ला, दीपिका यादव, अवधेश व एएनएम ट्रेनिंग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष छात्राएं उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.