मेरठ, मई 31 -- शहरी टीकाकरण कार्यक्रम में बेहतर बनाने के लिए जेएसआई के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूडब्लूआईएन पोर्टल का प्रशिक्षण सीएमओ कार्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण नगर क्षेत्र की समस्त एएनएम एवं स्टाफ नर्सों शामिल हुई। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि 100 प्रतिशत प्रविष्टियां पोर्टल पर सुनिश्चित करें। कार्यशाला में प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अतुल,राजीव त्यागी, प्रोग्राम ऑफिसर अल्ताफ अली, मनीष, बाबूराम अहलावत, बबन शुक्ला,रामनारायण तबस्सुम, अरशद, सलीम उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...