बोकारो, दिसम्बर 24 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी राजीव सिंह के साथ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ 33 सूत्री एजेन्डा वार्ता की गई। प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी राजीव सिंह के द्वारा बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिन्हा ने किया। यूनियन की ओर से अमलो परियोजना के अध्यक्ष फूली गोप द्वारा बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह, मंत्री कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह व अध्यक्ष हीरालाल रविदास उपस्थित रहे। मिश्रा ने सं...