मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के मधुबन पकड़ी स्थित सीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को एईएस से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया। सीडीपीओ अंशु बाला की अध्यक्षता में महिला पर्यवेक्षिका एवं सीएचसी मड़वन की टीम ने एईएस को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों को खिलाओ, जगाओ और अस्पताल लेकर जाओ आदि के संदेश को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सेविका सभी अभिभावकों को बीमारी से बचाव की जानाकरी दें। बच्चों को सोने से पहले भरपेट खाना खिलाने, रात में जगकर हालचाल जानने, चमकी के लक्षण पर तुरंत अस्पताल ले जाने, तेज धूप से बचाने, दिन में दो बार स्नान कराने आदि के बारे में बताया जाए। प्रशिक्षण में ज्योत्सना कुमारी, निधि कुमारी, रूबी कुमारी, नीतू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.