मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। गर्मी की धमक के साथ एईएस दस्तक देने लगा है। इससे निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को तैयारी करने का निर्देश दिया है। सभी मॉडल व सदर अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और एपीसीएच में विशेष एईएस वार्ड का निर्माण किया जाएगा। सीएस ने कहा कि सीएचसी में कम से कम 10 डेडिकेटेड एईएस बेड होना अनिवार्य होना चाहिए। इसके अलावा एईएस से संबंधित सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। मालूम हो कि अभी गर्मी आई नहीं है, लेकिन, जिले में एईएस के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर सभी जिले को स्वास्थ्य विभाग ने एईएस को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.