बरेली, अप्रैल 20 -- अकादमिक रिसोर्सपर्सन (एआरपी) की लिखित परीक्षा का शनिवार को रिजल्ट घोषित हो गया। 175 अभ्यर्थियों में से 121 ही माइक्रोटीचिंग के लिए अर्ह पाए गए। 54 शिक्षक फेल हो गए। सबसे ज्यादा गणित में 68 में से 39 शिक्षक फेल हुए हैं। हर ब्लॉक में एआरपी के पद पर विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान विषय के एक-एक शिक्षक का एआरपी के पद पर चयन किया जाता है। बरेली जिले में 15 ब्लॉक हैं। इस तरह से 75 एआरपी का चयन होना है। इसके लिए शिक्षक आवेदन करते हैं। परीक्षा के लिए बेसिक स्तर के ही पाठ्यक्रम के अनुसार पेपर बनाया जाता है। बरेली में आठ अप्रैल को लिखित परीक्षा हुई थी। शनिवार को इसका रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक फेल साबित हुए। शिक्षक कक्षा आठवीं तक के स्तर के भी सवाल हल नहीं कर पाए। अब लिखित परीक्षा पास करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.