बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा एआरपी चयन (द्वितीय चरण) की लिखित परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है। एआरपी के शेष 44 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके सापेक्ष कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य विकास अधिकारी, बरेली के अनुमोदन पर यह लिखित परीक्षा नौ जनवरी को दोपहर 12 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली में आयोजित की जाएगी। बीएसए द्वारा सूचीबद्ध सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर विभागीय आईडी अथवा आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर परीक्षा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। जारी सूची में क्रम संख्या 26 व 28 में एक ही शिक्षक की दो बार डिटेल दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...