लखनऊ, जनवरी 25 -- संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेश कैम्प कार्यालय उदयगंज में एआरपी एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एस फोर के प्रांतीय महासचिव आरके निगम ने किया। एसोसिएशन की ओर से प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जौनपुर के जिला अध्यक्ष और एआरपी करंजा कला, जौनपुर के सुधीर कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अलावा अनिरुद्ध यादव, श्याम सुंदर यादव और एआरपी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...