मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मथुरा पर मंगलवार को एआरपी एसोशिएशन का चुनाव सर्वसम्मित से सम्पन्न हुआ। जिसमें डोरी लाल शर्मा जिलाध्यक्ष व गिरीश कौशिक महासचिव चुने गए। इनके अलावा तेजपाल सिंह संरक्षक, जितेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्तुति पांडेय उपाध्यक्ष, देव कुमार सचिव, प्रीति भटनागर सह सचिव, प्रकाश चंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र प्रवक्ता, कपिल देव चौधरी विधि सलाहकार चुने गए। इस अवसर पर पूरन किशोर , राजीव, स्तुति, अनुभा, कुलवंत, हरवीर, देवेंद्र, भारती, मुरारीलाल, नेहा, हर्षिका,शिवकुमार, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...