देवरिया, मई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर बीआरसी के शिक्षक भवन में रविवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के चयनित एआरपी शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता एआरपी एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन दूबे ने किया। इसमें केशव प्रताप शाही को जिलाध्यक्ष चुना गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज शुक्ल ने जिला इकाई को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन की अनुमति प्रदान की। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से केशव प्रताप शाही को जिला संयोजक नियुक्त किया। वहीं संजय कुमार पांडेय, सगीर अहमद खान, मुन्ना अंसारी, नितेश कुमार गुप्ता को सहसंयोजक और नवीन कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसका सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया। जिला संयोजक ने कहाकि संगठन किसी साथी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। अपने जनपद को निपुण बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.