काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की टीम ने भूसे से भरे ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 15 वाहनों को सीज कर 105 वाहनों का चालान किया गया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। शनिवार को एआरटीओ (प्रर्वतन) संदीप वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बाजपुर और काशीपुर के बीच ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही ओवरलोड वाहन गायब हो गए। टीम ने भूसे और खनन से भरे 15 वाहन सीज किए। साथ ही 105 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोड के साथ ही बिना फिटनेस, बिना टैक्स और बिना लाइसेंस के संचालित वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बताया कि अभियान देर रात तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.