संभल, मई 4 -- एआरटीओ डॉ. पीके सरोज ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एआरटीओ ने ओवरलोड सवारी भरकर हिमाचल से बदायूं जाने वाली 1 प्राइवेट बस को सीज किया गया। साथ ही ओवरलोडिंग माल परिवहन करने तथा बिना वैध प्रपत्रों के अभियोग में 5 वाहनों को सीज करते हुए लगभग 2 लाख का जुर्माना लगाया। जिसमें 2 खनन करने वाले ओवरलोड भी शामिल थे। चेकिंग के साथ एआरटीओ ने चालकों व परिचालकों को जानकरी दी गयी कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन में ओवरलोड माल न भरें। साथ ही वाहन संबंधित सभी दस्ताबेज पूरे रखें। उन्होंने कहा कि तेज गति, नशा, नींद आने पर वाहन न चलाए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.