एटा, अप्रैल 26 -- परिवहन निगम के रंग में रंगी प्राइवेट बसों पर एआरटीओ विभाग ने कार्रवाई की है। अभियान चलाकर शनिवार को चार वाहनों को सीज किया साथ ही वाहनों पर 1.70 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि एटा-अलीगंज, अलीगंज-फर्रूखाबाद मार्ग पर परिवहन निगम के रंग में रंगी बसें दौड़ती है। इससे सवारियों को काफी परेशानी होती है। बसों पर फर्रूखाबाद से दिल्ली, किसी पर एटा से कौशाम्बी, दिल्ली लिखकर सवारियों को बैठा लिया जाता है और उन सवारियों को गंतव्य स्थल पर न पहुंचाकर रास्ते में उतार देते हैं। निगम में रंग में होने के कारण सवारी भी बस में बैठ जाती है। इससे सवारियों को परेशानी होती है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद शनिवार को एआरटीओ प्रशासन सतेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ अलीगंज में चेकिंग अभियान चलाया। डाक बंगला पर वाहनों की चेकिंग की।...