रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर। पुलिस उपाधीक्षक संचार (एआरओ) रेवाधर मठपाल की सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक संचार (एसआरओ) के पद पर पदोन्नत हुई है। इस पर पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल के कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। एसएसपी ने कहा कि यह पदोन्नति मठपाल की कड़ी मेहनत, समर्पण और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस दौरान एसपी क्राइम निहारिका तोमर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...