बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो। एआरएस बीएड कॉलेज में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सचिव राम लखन प्रसाद राय ने एक दुसरे को रंग लगााकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने होली के महत्व को बताते हुए कहा यह पर्व प्रेम, एकता व मेल-मिलाप सिखलाता है। हमें आपस में सद्भावना का प्रदर्शन करना चाहिए। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार यादव ने सामाजिक भेदभाव भूलकर प्रेम व भईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कॉलेज के व्याखाता राजमोहन महतो,चन्द्रपाल यादव, पंचानन महतो, अमरनाथ प्रसाद आदि ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर आपस में गुलाल लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.