गुड़गांव, नवम्बर 24 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध के एक सनसनीखेज मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके एक महिला की तस्वीरों को मॉर्फ कर अश्लील और आपत्तिजनक रूप देने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लज्जा भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहले भी इसी तरह के अपराध में जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर वही कृत्य दोहराया। 12 सितंबर को साइबर क्राइम थाना (पूर्व) गुरुग्राम में एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट से उसकी मॉर्फ की गई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे, जिन्हें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर किया जा रहा ...