अररिया, फरवरी 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। कृषि बजट को लेकर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों में मिली जुली प्रतिक्रिया देखी गई। सबने एक स्वर में कहा कि पेश बजट को धरातल पर भी उतारा जाना चाहिए। बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए किसानों कहा कि आज एआई टेक्नोलॉजी के दौर में जिस प्रकार किसानों के लिए भारत विस्तार एआई का ऐलान किया गया है। इसके लिए भारत विस्तार टूल्स लांच किया है। कहा कि इस टूल्स की मदद से किसान को मौसम, फसल व खेती से जुड़ी सही जानकारी मिलेगी और कम नुकसान होगा। इसमें किसानों के फसल उत्पादन में फायदा होगा और लोकल लैंग्वेज में खेती-बाड़ी की जानकारी मिलेगी। सिस्टम से खेतों की उपज बढ़ेगी और किसान अपनी अपनी कमाई में भी इजाफा कर सकेंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए लगभग 1.40 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.