नई दिल्ली, फरवरी 21 -- एआई समिट में विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश- रिजीजू---------- - कांग्रेस के हंगामे को लेकर भाजपा ने किए देश भर में प्रदर्शन - विपक्षी खेमे में भी अलग-थलग पडी कांग्रेस, भाजपा बनाएगी चुनावी मुद्दा - भाजपा के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल कर गरमाया माहौल ---------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता एआई समिट में कांग्रेस के सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी प्रदर्शन को भाजपा ने भारत विरोधी सोची समझी साजिश करार दिया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के मोर्चा संभाले जाने से माहौल गरमाया हुआ है, वहीं विपक्षी खेमे में विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर कांग्रेस अलग थलग पड़ती नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने इस...