रांची, फरवरी 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर प्रदर्शन किए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का यह कृत्य शर्मनाक, निंदनीय और अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसे देश की गरिमा की कोई फिक्र नहीं। राहुल गांधी भी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की गरिमा तथा छवि को क्षति पहुंचाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समिट के सफल आयोजन तथा नेतृत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सराहना की जा रही है। कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की पहल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिले। ऐसे महत्व...