गौरीगंज, फरवरी 21 -- अमेठी। राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि देश जब विश्व मंच पर तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है, तब इस तरह का विरोध राष्ट्रहित के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा ने कहा कि एआई समिट भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.